A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, MI vs DC TOSS : दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय

IPL 2020, MI vs DC TOSS : दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।

आईपीएल फाइनल 2020 लाइव, एमआई बनाम डीसी लाइव अपडेट, एमआई बनाम डीसी लाइव स्कोर, एमआई बनाम डीसी लाइव स्- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL 2020, MI vs DC TOSS

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आज फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस खिताबी भिड़ंत के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में होगा। इस अहम मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

यह दोनों ही टीमें सीजन-13 में चौथी बार एक दूसरे से भिड़ रही है। आखिरी बार मुंबई और दिल्ली की टीम पहले क्वालीफायर में मैदान पर उतरी थी लेकिन यहां दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा लीग स्टेज में भी दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आ चुकी है, जिसमें मुंबई ने बाजी मारी। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है इस सीजन की चौथी भिड़ंत में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक हो सकती है।

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई अपनी पांचवीं खिताबी जीत के इंतजार में है। वहीं, दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्जे, प्रवीण दुबे।