1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. आईपीएल 2020 के लिए दुबई पहुंचे विराट कोहली, शेयर की ये तस्वीर

आईपीएल 2020 के लिए दुबई पहुंचे विराट कोहली, शेयर की ये तस्वीर

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2020 के लिए दुबई पहुंच चुके हैं। इसकी जानकरी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की।

Virat Kohli arrives in Dubai for IPL 2020, this photo of share- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Virat Kohli arrives in Dubai for IPL 2020, this photo of share

आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली दुबई पहुंच चुके हैं। इसकी जानकरी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की। विराट कोहली ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा "हेल्लो दुबई"। बता दें, विराट कोहली अपनी टीम आरसीबी से अलग दुबई पहुंचे हैं।

आरसीबी की टीम आज ही यूएई के लिए रवाना हुई है। आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टीम की रवानगी की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें कप्तान विराट कोहली को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी मास्क लगाए हुए हैं।

हालांकि विराट कोहली के बारे में कहा जा रहा है कि वह अकेले यूएई पहुंचेंगे लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स तो उन्हें घमंडी तक कह रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फैंस विराट कोहली को ट्रोल किया है। आईपीएल में आरसीबी का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा है। इसके अलावा टीम के कप्तान कोहली भी पिछले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

वहीं यूएई में आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 19 सिंतबर से होगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 नंबर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले 29 मार्च को इस लीग का आयोजन किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया।

आरसीबी के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम यूएई पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बाकी टीमें भी जल्द ही यूएई के लिए रवाना हो जाएंगी।