1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. कमेंटटेर साइमन डुल ने भारतीय फैंस के लिए लिखा भावुक कर देने वाला संदेश

कमेंटटेर साइमन डुल ने भारतीय फैंस के लिए लिखा भावुक कर देने वाला संदेश

न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर साइमन डुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने से निराश हैं।

<p>कमेंटटेर साइमन डॉल...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES कमेंटटेर साइमन डॉल ने भारतीय फैंस के लिए लिखा भावुक कर देने वाला संदेश 

न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर साइमन डुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने से निराश हैं और उन्होंने स्वदेश लौटते हुए भारतीय क्रिकेट फैंस को ट्विटर पर एक खास संदेश लिखा है।

साइमन ने कहा, "प्रिय भारत, आपने मुझे इतने वर्षों में बहुत कुछ दिया है और मुझे इस तरह के समय में जाने का अफसोस है। जो दुख का सामना कर रहे हैं, मेरा दिल उनके और उनके परिवार के लिए भर जाता हैं। कृपया आप सुरक्षित रहे और अगली बार मिलने तक अपना ख्याल रखे।”

डुल आईपीएल में भाग लेने वाले न्यूजीलैंड के लोगों  में से एक थे। टूर्नामेंट में केन विलियमसन, काइल जैमिसन और ट्रेंट बाउल्ट जैसे कुछ शीर्ष कीवी खिलाड़ी भाग ले रहे थे।

गौरतलब है कि IPL 2021 में भाग लेने वाले इंग्लैंड के 11 में से 8 खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं जिसमें जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टॉ भी शामिल हैं। भारत के चार खिलाड़ियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद आयोजकों ने मंगलवार (4 मई) को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।