1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: क्वारंटीन पूरा कर अभ्यास करने मैदान पर उतरे ऋषभ पंत, आर अश्विन और पृथ्वी शॉ

IPL 2021: क्वारंटीन पूरा कर अभ्यास करने मैदान पर उतरे ऋषभ पंत, आर अश्विन और पृथ्वी शॉ

विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी नेट्स सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।  

IPL 2021: Rishabh Pant, R Ashwin and Prithvi Shaw came on the field to practice after completing the- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/DELHICAPITALS IPL 2021: Rishabh Pant, R Ashwin and Prithvi Shaw came on the field to practice after completing the quarantine

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य जो इंग्लैंड से यूएई पहुंचे थे उन्होंने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण को देखते हुए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज उमेश यादव और इशांत शर्मा तथा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए तस्वीरें साझा कीं।

विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी नेट्स सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पंत और भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ चर्चा की।

दिल्ली कैपिटल्स, जो आठ मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, वह 22 सितंबर को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। दिल्ली ने अब तक अपने छह मैच जीते हैं।