1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, CSK vs RCB : जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से CSK ने RCB को 69 रनों से दी मात

Highlights, CSK vs RCB : जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से CSK ने RCB को 69 रनों से दी मात

चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से आईपीएल 2021 के 19वें मुकाबले में RCB को 69 रनों से हरा दिया।

<p>Chennai super Kings vs Royal Challengers Bangalore IPL...- India TV Hindi
Chennai super Kings vs Royal Challengers Bangalore IPL 2021 Match 19
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2021 मैच 19 

चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से आईपीएल 2021 के 19वें मुकाबले में RCB को 69 रनों से हरा दिया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें जडेजा के 62 रन और डुप्लेसी के 50 रनों का योगदान रहा। इसके जवाब में RCB की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन) : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : रूतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर।