1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, MI vs SRH IPL 2021 Match 9 : चाहर (3/19) - बोल्ट (3/28) की उम्दा गेंदबाजी से मुंबई ने हैदराबाद को 137 पर समेटकर 13 रनों से जीता मुकाबला

Highlights, MI vs SRH IPL 2021 Match 9 : चाहर (3/19) - बोल्ट (3/28) की उम्दा गेंदबाजी से मुंबई ने हैदराबाद को 137 पर समेटकर 13 रनों से जीता मुकाबला

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 13 रनों से मात देकर अपना दूसरा मैच जीता। हैदराबाद ने इसी के साथ हार की हैट्रिक लगाई।

Highlights, MI vs SRH IPL 2021 Match 9 : चाहर (3/19) - बोल्ट (3/28) की उम्दा गेंदबाजी से मुंबई ने है- India TV Hindi
Highlights, MI vs SRH IPL 2021 Match 9 : चाहर (3/19) - बोल्ट (3/28) की उम्दा गेंदबाजी से मुंबई ने हैदराबाद को 137 पर समेटकर 13 रनों से जीता मुकाबला

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के 9वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद ने इसी के साथ हार की हैट्रिक लगाई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए हैदराबाद के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन उनकी पूरी टीम 137 रन पर ही ढेर हो गई। हैदराबाद की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, वहीं बोल्ट और चाहर ने तीन-तीन विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई को डिकॉक (40) और रोहित ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रोहित 32 के निजी स्कोर पर विजय शंकर का शिकार बने। इसके बाद इस 3D खिलाड़ी ने सूर्यकुमार (10) को कॉट एंड बोल्ड आउट कर मुंबई को दोहरा झटका दिया। अंत में किरोन पोलार्ड ने 22 गेंदों पर 35 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर यह स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की ओर से शंकर (2/19) और मुजीब (2/29) को दो-दो सफलता मिली।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विराट सिंह, अब्दुल समद, विजय शंकर शंकर, अभीषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान, खलील अहमद

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: रिद्धिमान साहा (w), डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, अब्दुल समद, विजय शंकर, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम, टी नटराजन, केन विलियमसन, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, केदार जाधव, मोहम्मद नबी, जेसन रॉय, संदीप शर्मा, विराट सिंह, बासिल थम्पी, जगदीश सुचित, खलील अहमद, मुजीब उर रहमान, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, मार्को जानसेन, राहुल जहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, पीयूष चावला, धवल कुलकर्णी। सौरभ तिवारी, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, क्रिस लिन, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जेम्स नीशम, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, युधवीर सिंह