1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs SRH Dream 11 Prediction, IPL 2021 Match 14 : राहुल-वॉर्नर की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान चुनकर बनाए आज की धाकड़ ड्रीम 11 टीम

PBKS vs SRH Dream 11 Prediction, IPL 2021 Match 14 : राहुल-वॉर्नर की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान चुनकर बनाए आज की धाकड़ ड्रीम 11 टीम

PBKS vs SRH मुकाबले की Dream 11 टीम हमने चुन ली है और इस Dream 11 टीम की कप्तानी हमने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को सौंपी है, वहीं इस टीम का उप-कप्तान हमने डेविड वॉर्नर को चुना है।

 Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2021 Match 14 Dream 11 Prediction And Fantasy Tips PBKS vs - India TV Hindi
 Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2021 Match 14 Dream 11 Prediction And Fantasy Tips PBKS vs SRH

केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स का सामना आज डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहरा 3.30 बजे से होगा। PBKS vs SRH मुकाबले की Dream 11 टीम हमने चुन ली है जिसकी मदद से आप अधिक से अधिक Fantasy Points बना सकते हैं। इस Dream 11 टीम का कप्तान हमने ना तो केएल राहुल को बनाया है और ना ही डेविड वॉर्नर को। PBKS vs SRH Dream 11 टीम की कप्तानी हमने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को सौंपी है, वहीं इस टीम का उप-कप्तान हमने डेविड वॉर्नर को चुना है।

बात PBKS vs SRH मुकाबले की करें तो दोनों ही टीमें इस मैच के जरिए अपनी-अपनी हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगी। हैदराबाद की टीम को जहां इस सीजन में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है, वहीं पंजाब की टीम अपने पिछले दो मुकाबले यहां हर के पहुंची है। दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अभी तक पंजाब और हैदराबाद की टीमों के बीच 16 मैच हुए हैं जिसमें 11 मैच जीतकर वॉर्नर की टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं पंजाब के खाते में 5 ही जीत है। आइए जानते हैं PBKS vs SRH मुकाबले की Dream 11 टीम के बारे में -

बल्लेबाजी क्रम (डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल)

PBKS vs SRH Dream 11 टीम के बल्लेबाजी क्रम में हमने डेविड वॉर्नर के साथ क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल को चुना है, वहीं हमने कप्तानी की जिम्मेदारी भी गेल को ही सौंपी है। गेल ने अपने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन वह बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। चेन्नई की पिच पर उनसे उम्मीद की जा सकती है कि आज वो बड़ी पारी खेलकर टीम को अधिक से अधिक Fantasy Points दिलाने में मदद करेंगे। वहीं वॉर्नर और मयंक अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल 2021 के पहले दो मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद मंयक ने दिल्ली के खिलाफ 69 रन की तेज तर्रार पारी खेलते हुए शानदार वापसी की। 

विकेट कीपर (जॉनी बेयरस्टो और केएल राहुल)

PBKS vs SRH Dream 11 टीम के विकेट कीपर के रूप में हमने जॉनी बेयरस्टो और केएल राहुल को चुना है। ये दोनों ही खिलाड़ी विकेट के पीछे तो लाजवाब है ही, वहीं बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में आते हुए अपनी-अपनी टीमों के लिए भी काफी योगदान देते हैं। ये दोनों खिलाड़ी आज पंजाब बनाम हैदराबाद ड्रीम 11 टीम को फैंटसी प्वॉइंट्स दिलाने में मदद कर सकते हैं।

ऑलराउंडर (विजय शंकर और दीपक हुड्डा)

PBKS vs SRH Dream 11 टीम के हरफनमौला खिलाड़ियों में हमने विजय शंकर और दीपक हुड्डा को जगह दी है। चेन्नई की धीमी पिचों पर यह दोनों ही खिलाड़ी कारगर साबित हो सकते हैं। शंकर ने अपने पिछले मुकाबले में महत्वपूर्ण विकेट दिलाकर एक बार फिर सबको बताया कि क्यों उन्हें 3D खिलाड़ी कहा जाता है, वहीं दीपक हुड्डा पंजाब के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ कुछ ओवर भी डालने का माद्दा रखते हैं।

गेंदबाजी आक्रमण (भुवनेश्वर कुमार, झाय रिचर्डसन, मुजीब उर रहमान, अर्शदीप सिंह)

PBKS vs SRH Dream 11 टीम के गेंदबाजी आक्रमण में हमने भुवनेश्वर कुमार के साथ झाय रिचर्डसन, मुजीब उर रहमान और अर्शदीप सिंह को जगह दी है। ये सभी खिलाड़ी रन रोकने के साथ-साथ विकेट लेने में भी माहिर है। राशिद खान प्वॉइंट्स की कमी के चलते PBKS vs SRH Dream 11 टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

PBKS vs SRH Dream 11 Team : डेविड वॉर्नर (उप-कप्तान), क्रिस गेल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, केएल राहुल, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, झाय रिचर्डसन, मुजीब उर रहमान, अर्शदीप सिंह