1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी में खेलेंगे भारतीय रक्षा सेवा के 15 पेशेवर खिलाड़ी

प्रो कबड्डी में खेलेंगे भारतीय रक्षा सेवा के 15 पेशेवर खिलाड़ी

मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी ने भारतीय रक्षा सेवा के 15 पेशेवर खिलाड़ियों को लीग के चौथे संस्करण में शामिल करने की घोषणा की है।

pro kabaddi- India TV Hindi
pro kabaddi

नई दिल्ली: मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी ने भारतीय रक्षा सेवा के 15 पेशेवर खिलाड़ियों को लीग के चौथे संस्करण में शामिल करने की घोषणा की है। भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (AKFI) और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने मिलकर सर्विसेज के खिलाड़ियों का चयन किया। खिलाड़ियों का चयन ओपन ड्रॉ प्रक्रिया के द्वारा किया गया, जिसमें आठ में से हर टीम के एक निर्धारित प्रतिनिधि ने ड्रॉ में हिस्सा लिया। 24 खिलाड़ियों में से इन आठ टीमों के लिए कुल 15 खिलाड़ी चुने गए।

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष, जनार्दन सिंह गहलोत ने कहा, "सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के सर्वोच्च खिलाड़ियों की मौजूदगी ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो-कबड्डी के पिछले सत्र में खेल को पूरी तरह से बदल दिया। इस सत्र में SSCB अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का पहले से बड़ा समूह उपलब्ध करा रहा है। यह प्रो-कबड्डी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह प्रो-कबड्डी के आने वाले सत्र को पिछले सत्रों के मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी बना देगा।"

रोहित कुमार, नितिन तोमर, सुरजीत एवं सुरजीत सिंह, जो तीसरे सत्र के सर्वश्रेष्ठ रेडर एवं डिफेंडर्स थे, अब क्रमश: बेंगलुरु बुल्स, पुणेरी पल्टन, यू-मुंबई एवं पटना पाइरेट्स के लिए खेलेंगे। कबड्डी खेल को अपनी एक अलग पहचान देने वाली यह लीग मशाल स्पोर्ट्स एवं स्टार इंडिया द्वारा प्रमोट की जा रही है। लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत 25 जून से होगी।