A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. आईगेट ने कैपजेमिनी के हाथ में जाने से पहले भारत में आईएमएस कारोबार बेचा

आईगेट ने कैपजेमिनी के हाथ में जाने से पहले भारत में आईएमएस कारोबार बेचा

नई दिल्ली: फ्रांसीसी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनीके द्वारा खरीदी जा रही अमेरिका की कंपनी आईगेट ने भारत में अपना बुनियादी ढांचा प्रबंधन सेवा (आईएमएस) कारोबार भारतीय कंपनी माइंडस्क्वेयर टेक्नोलाजीज को बेच दिया। माइंडस्क्वेयर टेक्नोलाजीज मुंबई

आईगेट ने अपना...- India TV Hindi
आईगेट ने अपना बुनियादी ढांचा आईएमएस कारोबार भारतीय कंपनी को बेचा

नई दिल्ली: फ्रांसीसी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनीके द्वारा खरीदी जा रही अमेरिका की कंपनी आईगेट ने भारत में अपना बुनियादी ढांचा प्रबंधन सेवा (आईएमएस) कारोबार भारतीय कंपनी माइंडस्क्वेयर टेक्नोलाजीज को बेच दिया।

माइंडस्क्वेयर टेक्नोलाजीज मुंबई की नीयोटेरिक टेक्नोलाजी साल्यूशंस की समूह कंपनी है।

इस समझौते के तहत माइंडस्क्वेयर ने आईगेट के भारतीय ग्राहकों का अधिग्रहण किया। कंपनी आईगेट के 400 से अधिक कर्मचारियों को भी रखेगी जो आईएमएस सेवा कारोबार में लगे हैं।

नियोटेरिक टेक्नोलाजी साल्यूशंस के प्रमुख अनूप नायर ने पीटीआई-भाषा से कहा ग्राहकों को समाधान प्रदान करने की क्षमता के अलावा इस सौदे से हमें बड़े ग्राहकों को भी लाने में मदद मिली। इन ग्राहकों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस कम्यूनिकेशसं, कैस्ट्राल इंडिया, आनंद बाजार पत्रिका, बिट्स पिलानी और ब्रिटिश काउंसिल शामिल हैं।

आईगेट ने ईमेल का जवाब नहीं दिया।

नायर ने हालांकि सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह सौदा करीब 50 लाख डालर :30 करोड़ रपए से अधिक: का है।