लंदन: अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को बुधवार को डोप परीक्षण में असफल पाए जाने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। शारापोवा को जनवरी में हुए आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके बाद मार्च में उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
मेलडोनियम को एक जनवरी को प्रतिबंधित कर दिया गया था। शारापोवा ने कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से 2006 से इस पदार्थ का सेवन कर रही थीं। पांच बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं शारापोवा ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी।
ITF ने बयान में कहा, "2016 डोपिंग रोधी कार्यक्रम के अनुच्छेद 8.1 के तहत नियुक्त किए गए स्वतंत्र न्यायाधिकरण ने मारिया शरापोवा को डोपिंग रोधी नियम के अनुच्छेद 2.1 का दोषी पाया है। इसी के चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया जाता है और 26 जनवरी 2016 से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाता है।"
अगली स्लाइड पर और पढ़ें-