1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूस: जून में होने वाले कन्फेडरेशंस कप के बिके 3 लाख टिकट

रूस: जून में होने वाले कन्फेडरेशंस कप के बिके 3 लाख टिकट

रूस में अगले महीने से कन्फेडरेशंस कप फुटबाल टूर्नामेंट होना है, जिसके अब तक तीन लाख टिकट बिक चुके हैं।

football- India TV Hindi
football

मॉस्को: रूस में अगले महीने से कन्फेडरेशंस कप फुटबाल टूर्नामेंट होना है, जिसके अब तक तीन लाख टिकट बिक चुके हैं। खुद रूस के उप-प्रधानमंत्री विताली मुतको ने यह जानकारी दी। कन्फेडरेशंस कप टूर्नामेंट का आयोजन इस साल 17 जून से दो जुलाई के बीच होना है। IPL 10: करुण नायर बोले, 'युवा टीम ने एकता के साथ निडर होकर खेला'

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, संवाददाताओं को दिए एक बयान में मुतको ने कहा, "करीब तीन लाख टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 90 प्रतिशत टिकट रूसी नागरिकों द्वारा खरीदी गई हैं। बाकी बचे टिकट चिली और जर्मनी के नागरिकों ने खरीदे हैं। देखा जाए, तो अधिकतर बिकने वाले टिकट रूस, पुर्तगाल के बीच होने वाले मैच के हैं।" मुतको ने कहा, "टिकट बिक्री की प्रक्रिया ब्राजील की मेजबानी में हुए कन्फेडरनेशंस कप-2013 की अपेक्षा धीमी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुए कन्फेडरेशंस कप-2009 की अपेक्षा तेज है।" फीफा कन्फेडरेशंस कप को अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप के लिए अभ्यास के तौर पर भी देखा जा रहा है। हॉकी: सुल्तान अजलन शाह में आस्ट्रेलिया ने भारत को दी मात