1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक-ओशिनिया प्रशांत मुक्केबाजी क्वालिफाइंग में चीन को 4 स्वर्ण

टोक्यो ओलंपिक-ओशिनिया प्रशांत मुक्केबाजी क्वालिफाइंग में चीन को 4 स्वर्ण

 चीनी मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीते, जो स्वर्ण पदक तालिका में पहले स्थान पर रहे।

4 golds to China in Tokyo Olympics-Oceania Pacific boxing qualifying - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES 4 golds to China in Tokyo Olympics-Oceania Pacific boxing qualifying 

बीजिंग। वर्ष 2020 टोक्यो ओलंपिक के एशिया-ओशिनिया मुक्केबाजी क्वालिफाइंग प्रतियोगिताएं 11 मार्च को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में समाप्त हुईं। चीनी मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीते, जो स्वर्ण पदक तालिका में पहले स्थान पर रहे। इसके साथ ही चीनी टीम ने ओलंपिक में भाग लेने की 6 सीटें हासिल कीं। पुरुष के 52 किलो वर्ग के फाइनल में चीनी खिलाड़ी हू च्येनक्वेन ने थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चीनी महिला खिलाड़ियों ने 51 किलो, 69 किलो और 75 किलो वर्गो में तीन स्वर्ण पदक जीते।

चीनी मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष और चीनी टीम के मुख्य कोच च्यांगछुएंल्यांग ने बताया कि चीनी टीम टोक्यो ओलंपिक की पूरी तैयारी करेगी और टोक्यो में महिला वर्गो में स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग में पदक हासिल करने की कोशिश करेगी।

35 देशों और क्षेत्रों के 221 खिलाड़ियों ने अम्मान में आयोजित क्वालिफाइंग मैच में भाग लिया।