1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो में बिंद्रा करेंगे तिरंगे की मेजबानी, 8 अगस्त को लेंगे संन्यास

रियो में बिंद्रा करेंगे तिरंगे की मेजबानी, 8 अगस्त को लेंगे संन्यास

भारत को ओलम्पिक में एकल स्पर्धा में एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में देश का झंडा लेकर सबसे आगे चलेंगे।

abhinav bindra- India TV Hindi
abhinav bindra

नई दिल्ली: भारत को ओलम्पिक में एकल स्पर्धा में एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में देश का झंडा लेकर सबसे आगे चलेंगे। बिंद्रा ने कहा है कि वह ओलम्पिक के बाद संन्यास ले लेंगे। 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में बिंद्रा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। पांच अगस्त को होने वाले रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वाजावाहक होंगे। इस बात की घोषणा शुक्रवार को की गई।

अपना पांचवां ओलम्पिक खेलने जा रहे बिंद्रा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से उन्हें ध्वाजावाहक चुने जाने के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वह आठ अगस्त को अपने दो दशक के करियर को अलविदा कह देंगे। बिंद्रा ने लिखा, "ओलम्पिक में अपने देश का ध्वाजावाहक बनना हर किसी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं इस महान सम्मान के लिए बेहद आभारी हूं।"

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं जानता हूं कि जब भारतीय ओलम्पिक टीम रियो के लिए रवाना होगी तब टीम के साथ लाखों लोगों की दुआएं होंगी।" उन्होंने लिखा, "मेरा 20 साल का करियर आठ अगस्त को समाप्त हो जाएगा, यह एक विशेष पल है।" यह पूर्व चैम्पियन रियो ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत भी है।