A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन नियम के उलंघन पर फुटबॉल फैन को लगा जुर्माना तो बदले में टीम मालिक ने दिया मैच का पास

लॉकडाउन नियम के उलंघन पर फुटबॉल फैन को लगा जुर्माना तो बदले में टीम मालिक ने दिया मैच का पास

लगभग 60 साल का यह आदमी एथेंस के उपनगरीय क्षेत्र निया फिलाडेलफिया के पास टीम के नये स्टेडियन के निर्माण को देखने जा रहा था।

aek athens, aek athens football club, aek athens coroanvirus lockdown, aek athens covid-19, sports n- India TV Hindi
Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER Football

यूनान के फुटबॉल क्लब एईके एथेंस के प्रशंसक ने देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में बाहर निकल कर नियमों की अवहेलना की लेकिन इसका जुर्माना भरने के बाद क्लब ने उसे अगले सत्र के घरेलू मुकाबले का पास इनाम में दिया। 

लगभग 60 साल का यह आदमी एथेंस के उपनगरीय क्षेत्र निया फिलाडेलफिया के पास टीम के नये स्टेडियन के निर्माण को देखने जा रहा था। उसके पास हालांकि बाहर निकलने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे और उसे 150 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा। 

टीम के मालिक दिमत्रिस मेलिस्सानिदिस को जब इसका पता चला तो उन्होंने क्लब को जुर्माना की रकम अदा करने के साथ उसे अगले मुकाबले के लिए पास देने का निर्देश दिया। 

टीम की ओर से जारी संदेश में कहा गया, ‘‘ हम घर में है, हम स्वस्थ है। जब हम इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे तो हमारा नया स्टेडियम हमारा इंतजार कर रहा होगा।’’ 

यूनाना में कोरोना वायरस से 90 लोगों की मौत हो गयी है।