1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आनंद ने मुश्किल हालात से उबरकर ड्रा खेला

आनंद ने मुश्किल हालात से उबरकर ड्रा खेला

लंदन: पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने मुश्किल हालात से उबरते हुए यहां लंदन शतरंज क्लासिक के छठे राउंड में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी के साथ ड्रा खेला। अमेरिका के वेस्ली

viswanathan-anand- India TV Hindi
viswanathan-anand

लंदन: पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने मुश्किल हालात से उबरते हुए यहां लंदन शतरंज क्लासिक के छठे राउंड में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी के साथ ड्रा खेला। 

अमेरिका के वेस्ली सो ने बुल्गारिया के वेस्लीन टोपलोव को हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। टोपालोव की टूर्नामेंट में यह पांचवीं हार है। वेस्ली सो के संभावित छह में से 4.5 अंक हो गए हैं और उन्होंने हमवतन फाबियानो कारूआना पर आधे अंक की बढ़त बना रखी है। 

कारूआना ने अमेरिका के ही हिकारू नाकामूरा हो हराया। दिन के एक और निर्णायक मुकाबले में मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को हराया जबकि रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक और इंग्लैंड के माइकल एडम्स की बाजी ड्रा छूटी। 

क्रैमनिक 3.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि आनंद, नाकामूरा, गिरी, अरोनियन और वाचियेर लाग्रेव तीन अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।