1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का पहला मुकाबला मरे, सिलिक के बीच

एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का पहला मुकाबला मरे, सिलिक के बीच

ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे 13 नवंबर से खेले जाने वाले सत्र के आखिरी मेजर टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का आगाज 14 नवंबर को क्रोएशिया के मारिक सिलिक के खिलाफ करेंगे।

andy murrery- India TV Hindi
andy murrery

लंदन: ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे 13 नवंबर से खेले जाने वाले सत्र के आखिरी मेजर टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का आगाज 14 नवंबर को क्रोएशिया के मारिक सिलिक के खिलाफ करेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के ओ-2 एरीना में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 7,500,000 डॉलर है। इससे पहले, 13 नवंबर को सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में समाप्त हुए पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतकर विश्व टेनिस रैंकिंग में जोकोविक को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है और ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच वर्ष का समापन नंबर-1 के रूप करने की जद्दोजहज देखी जाएगी।

अपने खेल के बारे में मरे ने कहा, "मेरे लिए यह साल शानदार रहा है और इसे मैं बेहतर से बेहतर रूप में समाप्त करना चाहता हूं। मैं इस साल को विश्व के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में रहते हुए समाप्त करने के बारे में नहीं सोच रहा हूं, बल्कि मैं ओ-2 एरीना में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता हूं।"

मरे का कहना है कि ओ-2 एरीना में उनका खेल ज्यादा खास नहीं रहा है और वह अपने खेल प्रदर्शन के साथ न्याय करना चाहते हैं।

मरे ने इस साल आठ खिताब अपने नाम किए हैं। वह एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में स्टानिस्लास वावरिंका, की निशिकोरी और मारिन सिलिक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर हैं। पहले मैच में उनका सामना सिलिक से होगा।

इसके अलावा, दूसरे ग्रुप में जोकोविक के साथ मिलोस राओनिक, गेल मोन्फिल्स और थिएम हैं।