1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन 2016: एंजेलिक केर्बर वीनस विलियम्स को हरा पंहुची फाइनल में

विंबलडन 2016: एंजेलिक केर्बर वीनस विलियम्स को हरा पंहुची फाइनल में

विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी ऐंजेलिक केर्बर ने गुरुवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

 ऐंजेलिक केर्बर - India TV Hindi
ऐंजेलिक केर्बर

लंदन: विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी ऐंजेलिक केर्बर ने गुरुवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

केर्बर पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने सेंटर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिका की वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दे दी।

फाइनल में उनका सामना वीनस की बहन और मौजूदा विजेता सेरेना विलियम्स से होगा। सेरेना ने सेमीफाइनल में 50वीं वरीय रूस की एलेना वेस्निना को महज 48 मिनट में 6-2, 6-0 से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

सेरेना और केर्बर इससे पहले साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भिड़ चुकी हैं जहां केर्बर ने विश्व नंबर-1 खिलाड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था।

वीनस ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2008 में विंबलडन में ही जीता था।