1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अनिर्बान लाहिड़ी ने विंधाम चैम्पियनशिप में खेला अंडर 69 का कार्ड खेला

अनिर्बान लाहिड़ी ने विंधाम चैम्पियनशिप में खेला अंडर 69 का कार्ड खेला

इस खिताब को 2010 में जीतने वाले अटवाल का 16वें होल पर चार अंडर का स्कोर था लेकिन वह 17वें होल में डबल बोगी कर गये और उनका स्कोर अब दो अंडर है। 

Golf, India, sports- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Golf

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने पांच महीने के बाद वापसी करते हुए विंधाम चैम्पियनशिप के पहले दौर में गुरूवार को एक अंडर 69 का कार्ड खेला जबकि खराब मौसम के कारण अर्जुन अटवाल का खेल पूरा नहीं हुआ। 

खराब मौसम के कारण खेल रोके जाते समय अटवाल का स्कोर दो अंडर था। कुल 33 खिलाड़ियों का खेल पूरा नहीं हुआ है। लाहिड़ी दो बर्डी और एक बोगी की मदद से संयुक्त रूप से 67वें स्थान पर हैं। 

इस खिताब को 2010 में जीतने वाले अटवाल का 16वें होल पर चार अंडर का स्कोर था लेकिन वह 17वें होल में डबल बोगी कर गये और उनका स्कोर अब दो अंडर है। 

हेरोल्ड वार्नर तृतीय, टॉम होगे और रोजर स्लोन ने इस पीजीए टूर के पहले दौर में आठ-अंडर 62 का कार्ड खेला।