1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर

गुरुवार की रात को खेला गया यह मैच 38 मिनट तक चला। अश्विनी और सिक्की की यह जापानी जोड़ी के हाथों लगातार आठवीं हार है।  

Ashwini Ponnappa and N Sikki Reddy out of All England Championship- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Ashwini Ponnappa and N Sikki Reddy out of All England Championship

बर्मिंघम। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला युगल जोड़ी लगातार गेम में हारने से ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गयी। विश्व में 29वें नंबर की अश्विनी और सिक्की को जापान की मिसाकी मात्सुतोमो और अयाका तकाहाशी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

 गुरुवार की रात को खेला गया यह मैच 38 मिनट तक चला। अश्विनी और सिक्की की यह जापानी जोड़ी के हाथों लगातार आठवीं हार है।

 अब भारतीय खिलाड़ियों में केवल विश्व चैंपियन पी वी सिंधू ही खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। वह क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेगी।