1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस कारण मेडल से चूक गए थे लक्ष्मणन, राज्यवर्धन सिंह ने फिर भी 10 लाख रुपए देकर किया सम्मानित

इस कारण मेडल से चूक गए थे लक्ष्मणन, राज्यवर्धन सिंह ने फिर भी 10 लाख रुपए देकर किया सम्मानित

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारतीय धावक गोविंदन लक्ष्मणन को गुरुवार को 10 लाख रुपये की इनामी राशि दी।

भारतीय धावक गोविंदन लक्ष्मणन- India TV Hindi
Image Source : TWITTER भारतीय धावक गोविंदन लक्ष्मणन

नई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारतीय धावक गोविंदन लक्ष्मणन को गुरुवार को 10 लाख रुपये की इनामी राशि दी। राठौड़ ने इसके साथ ही लक्ष्मणन के प्रदर्शन को मान्यता दी जो एशियाई खेलों की 10 हजार मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे थे लेकिन बाद में उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। 

एक अन्य खिलाड़ी के जूते की स्पाइक लगने के कारण लक्ष्मण कुछ क्षण के लिए ट्रैक से बाहर चले गए थे। भारत ने दो स्तर पर डिक्वालीफिकेशन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन उसकी अपील को ठुकरा दिया गया। 

खेल मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस खिलाड़ी को पदक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से युवा मामलों और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उसे 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी।