1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018 (कुश्ती): 77 किग्रा ग्रीको-रोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में गुरप्रीत सिंह

एशियन गेम्स 2018 (कुश्ती): 77 किग्रा ग्रीको-रोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में गुरप्रीत सिंह

क्वार्टर फाइनल में गुरप्रीत का सामना ईरान के पहलवान मोहम्मदली गेरेई से होगा।

<p>गुरप्रीत सिंह</p>- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES गुरप्रीत सिंह

टेक्निकल सुपिरियोरिटी के दम पर भारतीय पहलवान गुरप्रीत सिंह ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 77 किलोग्राम ग्रीको-रोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गुरप्रीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अपिचाई नातल को 9-0 से मात दी। 

भारतीय पहलवान ने पहले ही राउंड में अपिचाई को पटखनी देकर पलटते हुए सीधे 9 अंक हासिल किए। इस मुकाबले को दो मिनट और चार सेकेंड में समाप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

क्वार्टर फाइनल में गुरप्रीत का सामना ईरान के पहलवान मोहम्मदली गेरेई से होगा। वहीं, 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन स्पर्धा में हरप्रीत सिंह ने अच्छा प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। हरप्रीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के हीज्यून पार्क को 4-1 से मात दी।