1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स): अनस ने 400 मीटर रेस में भारत को दिलाया रजत

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): अनस ने 400 मीटर रेस में भारत को दिलाया रजत

 भारत के धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन रविवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीत लिया।

मोहम्मद अनस- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहम्मद अनस

जकार्ता। भारत के धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन रविवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीत लिया। अनस ने 45.69 सेकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। 

कतर के अब्दालेह हसन ने 44.89 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बहरीन के अली खामिस ने 45.70 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। अनस के अलावा भारत के एक और पुरुष धावक राजीव 45.84 सेकेंड के साथ चौथे नंबर पर रहे।