1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स): धरुण अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता सिल्वर मेडल, संतोष 5वें नंबर पर रहे

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): धरुण अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता सिल्वर मेडल, संतोष 5वें नंबर पर रहे

फाइनल रेस में धरुण ने 48.96 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 

<p><span class="scayt-misspell-word"...- India TV Hindi
धरुण अय्यासामी

जकार्ता: भारत के धरुण अय्यासामी ने एशियाई खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। सोमवार को हुई फाइनल रेस में धरुण ने 48.96 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह नौवें दिन भारत का दूसरा पदक है।

भारत के संतोष कुमार तमिलारसन 49.66 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। 

स्वर्ण पदक कतर के अब्देररहमान सांबा के नाम रहा जबकि जापान के ताकातोशी अबे को कांस्य से संतोष करना पड़ा। अब्देररहमान ने 47.66 और ताकातोशी ने 49.12 सेकेंड में रेस पूरी की।