1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया , बोपन्ना मिक्स्ड डबल्स के अगले राउंड में

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया , बोपन्ना मिक्स्ड डबल्स के अगले राउंड में

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड के मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली है।

Sania Mirza and Ivan Dodig | Getty Images- India TV Hindi
Sania Mirza and Ivan Dodig | Getty Images

मेलबर्न: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड के मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सानिया ने अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डॉडिग के साथ मिलकर जर्मनी की लॉरा सिएगेमुंड और क्रोएशिया के मैट पेविक की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से मात दी। वहीं बोपन्ना ने अपनी कनाडा की जोड़ीदार गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और स्लोवाकिया की कैटरिना सरेबोटनिक की जोड़ी को सुपर टाई ब्रेकर में 6-4, 6-7, 10-7 से मात दी। 

Rohan Bopanna | Getty Images

रोहन बोपन्ना। (फाइल फोटो: Getty Images)

सानिया-डॉडिग की जोड़ी ने 85 मिनट में अपनी विपक्षी जोड़ी को मात दी। सानिया-डॉडिग की जोड़ी ने 71 अंक अपने नाम किए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने 62 अंक अपने खाते में डाले। लॉरा पेविक की जोड़ी ने 10 ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन तीन को ही अपने पक्ष में मोड़ पाए। सानिया और डॉडिग की जोड़ी अगले राउंड में चीन की साईसाई झेंग तथा आस्ट्रिया की एलेक्जेंडर पेया और ऑस्ट्रेलिया की सैली पियर्स तथा जॉन पीयर्स की जोड़ी के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

बोपन्ना-डाब्रोव्स्की की जोड़ी को अपनी विपक्षी जोड़ी से अच्छी टक्कर मिली। इन दोनों ने अहम अंक हासिल करते हुए मैच जीता। दोनों जोड़ियों के ब्रेक प्वांइट को अपने पक्ष में बदलना हार-जीत का कारण बना। बॉयज के सिंगल्स ग्रुप में सिद्धांत भाटिया ऑस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर कारनोक्राक से 6-2, 6-7, 5-7 से हार गए। जील देसाई ने हालांकि गर्ल्स ग्रुप में अपना मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कईटिलिन को पहले राउंड में 6-4, 3-6, 7-5 से मात दी।