1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे दिविज शरण, बोपन्ना बाहर

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे दिविज शरण, बोपन्ना बाहर

भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया लेकिन रोहन बोपन्ना हारकर बाहर हो गए। 

<p>ऑस्ट्रेलियन ओपन के...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे दिविज शरण, बोपन्ना बाहर

मेलबर्न। भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया लेकिन रोहन बोपन्ना हारकर बाहर हो गए। शरण और सिटाक ने पुर्तगाल के पाब्लो कारेनो बस्टा और स्पेन के जोओ सोउसा को 6-4, 7-5 से हराया।

अब उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त मेट पावियो ब्रूनो सोरेस और बेन मोलाचलान और ल्यूक बामब्रिज के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं बोपन्ना और जापान के यासुताका उचियामा की जोड़ी अमेरिका के बाब और माइक ब्रायन से 1-6, 6-3, 3-6 से हारकर बाहर हो गई।

बोपन्ना अब सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल में खेलेंगे। इससे पहले भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन पुरूष एकल वर्ग के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।