1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन: फाइनल में पहुंचे सानिया-डोडिग

आस्ट्रेलियन ओपन: फाइनल में पहुंचे सानिया-डोडिग

मेलबर्न: भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया-डोडिग की जोड़ी ने शुक्रवार को मिश्रित युगल वर्ग में

Sania Mirza, Ivan Dodig- India TV Hindi
Sania Mirza, Ivan Dodig

मेलबर्न: भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया-डोडिग की जोड़ी ने शुक्रवार को मिश्रित युगल वर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में स्थानीय जोड़ी सामंथा स्तोसुर और सैम ग्रोथ को मात दी। 

टूर्नामेंट की दूसरी वरीय जोड़ी सानिया और डोडिग ने आस्ट्रेलियाई जोड़ी सामंथा और सैम को 6-4, 2-6, 10-5 से मात दी।

आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में सानिया-डोडिग की भिड़ंत एलिना स्वितोलीना-क्रिस गुसियोन या एबिगेल स्पियर्स-जुआन सेबेस्टियन काबेल की जोड़ी से होगा।