21 साल की सोफिया केनिन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
21 साल की सोफिया केनिन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
IANS
Published : Feb 01, 2020 04:47 pm IST, Updated : Feb 01, 2020 04:56 pm IST
अमेरिका की 21 साल की टेनिस स्टार सोफिया केनिन ने शनिवार को स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया।
Image Source : AP21 साल की सोफिया केनिन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
मेलबर्न| अमेरिका की 21 साल की टेनिस स्टार सोफिया केनिन ने शनिवार को स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया। पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहीं वर्ल्ड नम्बर-15 केनिन ने दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वर्ल्ड नम्बर-32 मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से हराया। केनिन ने तीसरे प्रयास में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।