1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: कोरोना वायरस के चलते अब सिंतबर में खेला जाएगा अज़लान शाह कप टूर्नामेंट

हॉकी: कोरोना वायरस के चलते अब सिंतबर में खेला जाएगा अज़लान शाह कप टूर्नामेंट

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रतिष्ठित अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट का 29वां संस्करण की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

<p>हॉकी: कोरोना वायरस के...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES हॉकी: कोरोना वायरस के चलते अब सिंतबर में खेला जाएगा अज़लान शाह कप टूर्नामेंट 

नई दिल्ली। दुनिया भर में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोमवार को अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के 29वें सत्र को अप्रैल की जगह सितंबर में आयोजित कराने का फैसला किया गया। आयोजकों की ओर से जारी बयान के अनुसार अजलन शाह कप का आयोजन मलेशिया के इपोह में 11 से 18 अप्रैल तक होना था लेकिन अब यह टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होगा।

घातक कोरोना वायरस के कारण इससे पहले भी कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द, स्थगित या स्थानांतिरत हो चुकी हैं। इस विषाणु के कारण अब तक दुनिया भर में 3000 से अधिक लोगों की जान गई है और 86000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।