1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोइंग में बब्बन ने एकल स्कल्स में क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

रोइंग में बब्बन ने एकल स्कल्स में क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

रियो डि जिनेरियो: भारत के दत्तू बब्बन भोकानल ने आज यहां रियो ओलंपिक में रोइंग की पुरूष एकल स्कल्स में अपने क्वालीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दिन की पहली

Dattu Babban- India TV Hindi
Dattu Babban

रियो डि जिनेरियो: भारत के दत्तू बब्बन भोकानल ने आज यहां रियो ओलंपिक में रोइंग की पुरूष एकल स्कल्स में अपने क्वालीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दिन की पहली हीट में सेना के बब्बन 2000 मीटर रेस में सात मिनट 21.67 सेकेंड के समय से क्यूबा के एंजेल फौरनियर रोड्रिगेज (सात मिनट 6.89 सेकेंड) और मेक्सिको के जुआन कार्लोस काबरेरा (सात मिनट 8.27 सेकेंड) के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

बब्बन रेस के पहले 500 मीटर में दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन दूसरी लेन में मौजूद मेक्सिको के खिलाड़ी ने 700 मीटर के करीब तेजी पकड़ी और इस भारतीय को पछाड़ दिया। क्यूबा के मजबूत खिलाड़ी और मेक्सिको के काबरेरा ने इसके बाद उन्हें तेजी से पीछे छोड़ दिया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना तीसरा स्थान कायम रखा। वह दूसरे स्थान पर रहने वाले काबरेरा से 13 सेकंड से ज्यादा समय से पीछे रहे।