1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : सैयद मोदी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अश्विनी-सात्विक

बैडमिंटन : सैयद मोदी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अश्विनी-सात्विक

अच्छे प्रदर्शन और तालमेल को जारी रखते हुए अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने यहां जारी सैयद मोदी बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

Ashwini- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE बैडमिंटन : सैयद मोदी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अश्विनी-सात्विक  

लखनऊ। अच्छे प्रदर्शन और तालमेल को जारी रखते हुए अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने यहां जारी सैयद मोदी बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को अश्विन व सात्विक की जोड़ी ने इंडोनेशिया की रोनाल्ड व एनिसा सुफीका की जोड़ी को मात दी। 

अश्विनी और सात्विक की जोड़ी ने रोनाल्ड और एनिसा की जोड़ी को 20-22, 21-17, 21-11 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा जहां उनका सामना चीन की ओयु शुआनयी व फेंग शुएयिंग की जोड़ी से होगा।

इसी वर्ग में हालांकि, बी. सुमित रेड्डी और पूजा दांडु की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की रिनोव रिवाल्डी और पिथा मेंतारी की जोड़ी ने मात दी। 

इंडोनेशिया की रिवाल्डी और मेंतारी की जोड़ी ने सुमित और पूजा की भारतीय जोड़ी को 51 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 16-21, 21-19 से मात दी और बाहर का रास्ता दिखाया।