A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जयराम, साई बाहर, जायसवाल तीसरे दौर में

जयराम, साई बाहर, जायसवाल तीसरे दौर में

हो ची मिन सिटी: भारत के अजय जयराम, बी साई प्रणीत और आरएमवी गुरूसाईदत्त को 50,000 डालर इनामी वियतनाम ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बुधवार को यहां हार का सामना करना

जयराम, साई बाहर,...- India TV Hindi
जयराम, साई बाहर, जायसवाल तीसरे दौर में

हो ची मिन सिटी: भारत के अजय जयराम, बी साई प्रणीत और आरएमवी गुरूसाईदत्त को 50,000 डालर इनामी वियतनाम ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बुधवार को यहां हार का सामना करना पड़ा।

इंडोनेशिया के विष्णु युली प्रासेत्यो ने 13वीं वरीय गुरूसाईदत्त को 55 मिनट में 21-16 15-21 21-15 से हराया। एक अन्य इंडोनेशियाई मोहम्मद बाये पांगिस्तु ने पांचवीं वरीय साई को 21-19 19-21 21-16 से जबकि जापान के केंटा निशिमोटो ने चौथी वरीय जयराम को 21-15 13-21 21-18 से हराया।

भारत की तरफ से एकल में एकमात्र जीत श्रेयांस जायसवाल को मिली। उन्होंने मलेशिया के मोहम्मद आरिफ अब्दुल लतीफ को 21-16 19-21 21-15 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

भारत के अरूण विष्णु और अपर्णा बालान ने इंडोनेशिया के हेंद्रा अपरिदा गुणवान और शेंडी पुष्पा इरावती को 21-19 16-21 21-14 से हराकर मिश्रित युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी।

प्रणव चोपड़ा और अक्षय देवालकर की तीसरी वरीयता प्राप्त पुरूष युगल जोड़ी ने कनाडा के आद्रियान लिये आफर डेरिक एन जी को 21-13, 21-9 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।