1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : चीन ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हुईं पीवी सिंधु

बैडमिंटन : चीन ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हुईं पीवी सिंधु

पहला गेम सिंधु ने आसानी से अपने नाम किया लेकिन बाकी के दो गेमों में पांचवीं सीड सिंधु थाईलैंड की खिलाड़ी के सामने प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाईं।  

बैडमिंटन : चीन ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हुईं पीवी सिंधु- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES बैडमिंटन : चीन ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हुईं पीवी सिंधु

चांगझोऊ (चीन)। हाल ही में विश्व चैम्पियन बनने वाली भारती की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु गुरुवार को चीन ओपन के दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गई हैं। चीन को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग ने कड़े मुकाबले में 12-21, 21-13, 21-19 से मात दी। यह मैच 58 मिनट तक चला।

पहला गेम सिंधु ने आसानी से अपने नाम किया लेकिन बाकी के दो गेमों में पांचवीं सीड सिंधु थाईलैंड की खिलाड़ी के सामने प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाईं।

क्वार्टर फाइनलम में थाईलैंड की खिलाड़ी का सामना चीन की चेन यु फेई से होगा। चेन ने दक्षिण कोरिया की एन से यंग को 20-22, 21-17, 21-15 से मात दे अंतिम-8 में जगह बनाई।