1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: बिटबर्गर खिताब से चूके सौरभ

बैडमिंटन: बिटबर्गर खिताब से चूके सौरभ

सारब्रूकन (जर्मनी): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा बिटबर्गर ओपन का खिताब जीतने से चूक गए। उन्हें टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शी यूकी ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मात देकर खिताबी

sourabh-verma- India TV Hindi
sourabh-verma

सारब्रूकन (जर्मनी): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा बिटबर्गर ओपन का खिताब जीतने से चूक गए। उन्हें टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शी यूकी ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मात देकर खिताबी जीत हासिल की। यूकी ने रविवार देर रात को हुए इस खिताबी मुकाबले में सौरभ को 39 मिनटों में 21-19, 22-20 से हराया। 

इससे पहले, शनिवार को सौरभ ने सेमीफाइनल में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को एकतरफा मुकाबले में 21-15, 21-18 से मात देकर फाइनल में कदम रखा था। 

इस साल की शुरुआत में हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में यूकी ने सौरभ को 21-12, 21-23, 21-12 से मात दी थी। एक बार फिर उन्हें यूकी से हार का सामना करना पड़ा है। 

चीन के खिलाड़ी यूकी ने बिटबर्गर के सेमीफाइनल में सौरभ के भाई और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा को 21-18, 21-15 से मात देकर फाइनल में कदम रखा था।