1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: वर्ल्ड सीरीज फाइनल्स में हारे श्रीकांत, सायना

बैडमिंटन: वर्ल्ड सीरीज फाइनल्स में हारे श्रीकांत, सायना

दुबई: भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और शीर्ष पुरुष स्टार किदाम्बी श्रीकांत यहां जारी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के पहले दौर में हार गए। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सायना को

Saina Nehwal was defeated in World Series Finals- India TV Hindi
Saina Nehwal was defeated in World Series Finals

दुबई: भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और शीर्ष पुरुष स्टार किदाम्बी श्रीकांत यहां जारी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के पहले दौर में हार गए। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सायना को ग्रुप-ए मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने 35 मिनट में 21-14, 21-6 से हराया। अपने अगले ग्रुप मैच में सायना का सामना स्पेन की केरोलिना मारिन से होगा।

दूसरी ओर, विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त पुरुष स्टार श्रीकांत को जापान के केंतो मोमोता ने 41 मिनट में ग्रुप-बी मुकाबले में 21-13, 21-13 से हराया। 22 साल के श्रीकांत अगले दौर में गुरुवार को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से भिड़ेंगे। महिला सिंगल्स के मुकाबले में ओकुहारा ने पहले गेम में 5-1 से लीड ले कर सायना की पेरशानी बढ़ा दी थीं। लेकिन सायना ने गेम में वापसी करते हुए जल्द ही 8-8 से बराबरी कर ली।

बराबरी के बाद सायना ने कुछ गलतियां की जिसका फायदा उठाते हुए जापानी खिलाड़ी ने 17-12 से बढ़त ले ली। सायना ने दो प्वाइंट ले कर फिर से वापसी की कोशिश की लेकिन एक बार फिर उन्होंने गलतियां की जिसके बाद उन्हें गेम में वापसी की मौका नहीं मिला और ओकुहारा ने 21-14 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम की शुरुआत से ही ओकुहारा सायना पर हावी रहीं। उन्होंने जल्द ही गेम में 11-3 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद ओकुहारा ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और 21-6 से गेम जीत कर मैच भी अपने नाम कर लिया।

वहीं पुरुष मुकाबले में भी भारत के श्रीकांत अपने विरोधी के सामने नतमस्तक दिखे। मौमोता ने शुरू से ही आक्रामक खेल खेला और श्रीकांत पर हावी रहे। मोमोता ने श्रीकांत को पहले गेम में 21-14 से शिकस्त दी। दूसरे गेम में भी मोमोता ने अपना शानदार खेल जारी रखा। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को गेम में कभी भी हावी नहीं होने दिया। इस गेम में भी श्रीकांत मोमोता के सामने असहज नजर आ रहे थे। जापानी खिलाड़ी ने इस गेम में भी अपना शानदार खेल दिखाते हुए गेम 21-13 से जीत मैच भी अपने नाम कर लिया।