1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बोल्ट ने जीता 200 मीटर का खिताब

बोल्ट ने जीता 200 मीटर का खिताब

जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखते हुए यहां पुरूष 200 मीटर का खिताब जीता है।

usain bolt - India TV Hindi
usain bolt

 लंदन: जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखते हुए यहां पुरूष 200 मीटर का खिताब जीता है। साथ ही केंड्रा हैरिसन ने भी 100 मीटर बाधा दौड़ में 28 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा दिया। लंदन ओलंपिक के दौरान बोल्ट ने चार साल पहले जिस स्टेडियम में व्यक्तिगत ओलंपिक फर्राटा का डबल और चार गुणा 100 मीटर का दूसरी बार स्वर्ण जीता था उसी ओलंपिक स्टेडियम में एनिवर्सिरी खेलों के पहले दिन इस दिग्गज धावक ने 40000 लोगों को निराश नहीं किया।

डोनकोवा का 12 मिनट 21 सेकेंड का रिकार्ड 1988 से कायम रहा

इस महीने की शुरूआत में मांसपेशियो में चोट के कारण किंग्सटन में अपने देश के ओलंपिक ट्रायल से हटने वाले बोल्ट ने इस सत्र की अपनी पहली प्रतिस्पर्धी 200 मीटर रेस में 19 मिनट और 89 सेकेंड का समय लिया। पनामा के अलोंसो एडवर्ड सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 मिनट 4 सेकेंड के साथ दूसरे जबकि ब्रिटेन के एडम गेमिली 20 मिनट 7 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरी तरफ अमेरिकी ओलंपिक टीम में जगह नहीं बनाने वाली केंड्रा ने 100 मीटर महिला बाधा दौड़ के विश्व रिकार्ड में सुधार किया। बुल्गारिया की योरदांका डोनकोवा का 12 मिनट 21 सेकेंड का रिकार्ड 1988 से कायम था लेकिन हैरिसन ने इसमें केवल 1 सेकेंड का सुधार करते हुए खिताब जीता।