A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बोपन्ना-मेर्गिया स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में

बोपन्ना-मेर्गिया स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में

स्टटगार: भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया उम्दा प्रदर्शन करते हुए 574,965 डॉलर यूरो इनामी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं।

बोपन्ना-मेर्गिया...- India TV Hindi
बोपन्ना-मेर्गिया स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में

स्टटगार: भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया उम्दा प्रदर्शन करते हुए 574,965 डॉलर यूरो इनामी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं।

बोपन्ना-मेर्गिया की चौथी वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में पोलैंड के मार्सिन मात्कोवस्की और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-7 से हराया। यह मैच एक घंटे 12 मिनट चला।

रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में बोपन्ना और मेर्गिया का सामना आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस के साथ होगा।

सोआरेस और पेया को स्पेन के राफेल नडाल और फेलिसियानो लोपेज से भिड़ना था, लेकिन ये दोनों कोर्ट पर मैच के लिए नहीं उतरे। इस तरह वॉकओवर के साथ सोआरेस और पेया फाइनल में पहुंचे।