1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीसरी बार शादी रचाएंगे ब्राजील के महान फुटबालर पेले

तीसरी बार शादी रचाएंगे ब्राजील के महान फुटबालर पेले

ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले तीसरी बार शादी रचाने जा रहे हैं। विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ी माने जाने वाल पेले मंगलवार को अपनी साथी मार्सिया चेबेले के साथ सात फेरे लेंगे।

Pele all set to marry third time- India TV Hindi
Pele all set to marry third time

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले तीसरी बार शादी रचाने जा रहे हैं। विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ी माने जाने वाल पेले मंगलवार को अपनी साथी मार्सिया चेबेले के साथ सात फेरे लेंगे।

75 साल के पेले की 42 साल की मार्सिया के साथ 1980 में न्यूयार्क में मिले थे लेकिन दोनों के बीच 2010 में डेटिंग शुरू हुई। पेले ने यह जानकारी इस्तादो दे ए. पाउलो समाचार पत्र को दी।

इससे पहले पेले ने रोसमेरी चोलबी के साथ विवाह किया था और इनसे उनके तीन बच्चे हैं।

इसके पेले ने अभिनेत्री एसिरिया नासीमेंटो से शादी रचाई और उनसे उनके दो बच्चे हुए। पेले तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।