1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open: कड़े मुकाबले में जीते मरे, पहले दौर में जीते नडाल

French Open: कड़े मुकाबले में जीते मरे, पहले दौर में जीते नडाल

स्कॉटलैंड के टेनिस स्टार एंडी मरे ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

Britains Andy Murray- India TV Hindi
Britains Andy Murray

पैरिस:  स्कॉटलैंड के टेनिस स्टार एंडी मरे ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहले दौर में चेकगणराज्य के अनुभवी खिलाड़ी राडेक स्टेपानेक को कड़े मुकाबले में 3-6, 3-6, 6-0, 6-3, 7-5 से मात दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तीन घंटे 41 मिनट तक चले इस मुकाबले में विश्व नंबर दो खिलाड़ी मरे ने पहले दो सेट हारने के बाद शानदार वापसी की।

128 विश्व रैंकिंग वाले 37 साल के स्टेपानेक ने मरे के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। मरे अगले दौर में फ्रांस के माथिआस बोउर्गे से भिडेंगे जिन्होंने स्पेन के जोर्डी सामपेर मोनटाना को 7-5, 7-6 (5), 7-6 (8) से हराया।

पहले दौर में जीते नडाल

नौ बार के फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने टूर्नामेंट के इस सत्र के पहले दौर में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ को 6-1, 6-1, 6-1 से हराकर विजयी शुरुआत की है। इस मैच में नडाल को एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने एक घंटे 20 मिनट में मैच अपने नाम किया।

ग्रोथ को हालांकि अपनी सर्विस और वॉली खेलने में समस्या का सामना करना पड़ा। वह पूरे मैच में नडाल के सामने जूझते नजर आए। फ्रेंच ओपन में अपनी पहली जीत तलाश रहे ग्रोथ ने नौ बार डबल फॉल्ट किए। नडाल किसी भी ग्रैंड स्लेम के 10 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार पांच बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है।