1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्रिटिश डाइविंग चैंपियन की दुविधा, मैडल लेने कैसे जाऊं, चोरी हो गया ट्राउज़र

ब्रिटिश डाइविंग चैंपियन की दुविधा, मैडल लेने कैसे जाऊं, चोरी हो गया ट्राउज़र

रियो डि जेनेरियो: ब्रिटेन के चैंपियन डाइवर क्रिस मियर्स का भले ही रियो ओलंपिक में मैडल जीतने का सपना पूल में साकार हो गया लेकिन उनके होस तब फ़ाख़्ता हो गए लॉकर रुम में उनका

Chris Mears- India TV Hindi
Chris Mears

रियो डि जेनेरियो: ब्रिटेन के चैंपियन डाइवर क्रिस मियर्स का भले ही रियो ओलंपिक में मैडल जीतने का सपना पूल में साकार हो गया लेकिन उनके होस तब फ़ाख़्ता हो गए लॉकर रुम में उनका ट्राउज़र ही ग़ायब हो गया और बाहर उन्हें मैडल पहनाने की तैयारी चल रही थी।

मियर्स जब 3 मीटर की सिंक्रोनाइज़्ड डाइविंग जीतने के बाद खुशी-खुशी लॉकर रुम में पहुंचे तो देखा कि उनका ट्राउज़र नदारद है। फिर क्या था, उनके तो पसीने छूट गए क्योंकि कुछ ही देर में मैडल सेरेमनी होनी थी। उन्होंने ताबड़तौड़ ढूंढ़ाई मचाई और चीख़ चीख़कर पूछते रहे, ''मेरे ट्राउज़र्स कहां हैं।'' उधर सेरेमनी से संबंधित अधिकारी बार बार अपनी घड़ी की तरफ देख रहा था क्योंकि समय निकला जा रहा था।

इसी बीच एक महिला अधिकारी वॉकी टॉकी के साथ रुम में दाख़िल हुई जिन्होंने शायद फिर मियर्स के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की।