1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेलीब्रेटी vs क्रिकेटर्स: धोनी ने दाग़े दो गोल, विराट सेना के आगे रणबीर सेना ढेर

सेलीब्रेटी vs क्रिकेटर्स: धोनी ने दाग़े दो गोल, विराट सेना के आगे रणबीर सेना ढेर

विराट सेना ने रविवार को यहां रणबीर सेना को एक चैरिटी फुटबॉल मैच में 7-3 से हरा दिया। कोहली की टीम ऑल स्टार्स की तरफ़ से धोनी ने दो गोल किए।

Ranbeer Kapoor, Virat Kohli- India TV Hindi
Ranbeer Kapoor, Virat Kohli

मुंबई: विराट सेना ने रविवार को यहां रणबीर सेना को एक चैरिटी फुटबॉल मैच में 7-3 से हरा दिया। कोहली की टीम ऑल स्टार्स की तरफ़ से धोनी ने दो गोल किए जबकि ऑल स्टार्स टीम के कप्तान रणबीर कपूर ने एक गोल किया। धोनी के अलावा ऑल हार्ट्स टीम के कप्तान कोहली, अनिरुद्ध श्रीकांत और केदार जाधव ने भी 1-1 गोल दागा।

ऑल हार्ट्स एफसी की ओर से खेलते हुए धोनी ने अपना पहला गोल 5वें मिनट में और दूसरा 39वें मिनट में किया। धोनी ने दूसरा गोल ज़बर्दस्त फ्री किक से जिसे देखकर सब हैरान रह गए। बता दें कि धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल टीम में गोलकीपर हुआ करते थे।

गौरतलब है कि यह मैच मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया था। जहां ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के कप्तान अभिनेता रणबीर कपूर थे जिन्होंने अपनी टीम के लिए एक गोल दागा। इस मैच का मकसद फाउंडेशन चैरिटी के लिए धन जुटाना था।

वीडियो में देखिए गोल करने के बाद पापा को पानी पिलाती जीवा