A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैंपियन गोताख़ोर नतालिया, लहरों से खेलने वाली लहर में ही डूबी

चैंपियन गोताख़ोर नतालिया, लहरों से खेलने वाली लहर में ही डूबी

लहरों पर सारी ज़िंदगी काटने वाली रूस की गोताख़ोर चैंपियन नतालिया मोलचानोवा के डूब के मरने का आशंका बताई जा रही है। नतालिया रविवार से ही लापता हैं। 53 वर्षीय नतालिया इबित्सा के पास स्थित

चैंपियन गोताख़ोर...- India TV Hindi
चैंपियन गोताख़ोर नतालिया, लहरों से खेलने वाली लहर में ही डूबी

लहरों पर सारी ज़िंदगी काटने वाली रूस की गोताख़ोर चैंपियन नतालिया मोलचानोवा के डूब के मरने का आशंका बताई जा रही है। नतालिया रविवार से ही लापता हैं। 53 वर्षीय नतालिया इबित्सा के पास स्थित स्पेनिश आईलैंड फॉमेंटेरा में गोताख़ोरी के लिए गईं थी और उसके बाद से ही लापता है।

हालंकि नतालिया की खोज जारी है लेकिन अंदेशा है कि वह समुद्र के नीचे की शक्तिशाली लहरों में फंस गईं होंगी। उनके परिवार के मुताबिक नतालिया को गोताख़ोरी का इतना जुनून था कि उन्होंने इसे ही अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह युवावस्था में तैराक थीं लेकिन अपने परिवार के लिए उन्होंने यह खेल छोड़ दिया और 20 साल बाद गोताख़ोरी को शौकिया तौर पर अपना लिया।

उनके परिवार और ग्लोबल फ्रीडाइविंग फेडरेशन ने अपने संयुक्त बयान में कहा, 'वह दुनिया की सबसे बेहतरीन फ्रीडाइवर थीं। उनके नाम 41 वर्ल्ड रेकॉर्ड्स दर्ज थे।' नतालिया ने इस खेल के लिए कड़ी ट्रेनिंग की थी। 'वह नौ मिनट तक अपनी सांस रोक सकती थीं और पानी में फिन का इस्तेमाल करते हुए 101 मीटर (331 फीट) गहराई तक गोता लगा सकती थीं।'