मिलान: स्पेन की दो दिग्गज टीमों- एटलेटिको मेड्रिड और रियल मेड्रिड के बीच सैन सिरो स्टेडियम में, यूरोप में क्लब टीमों के बीच सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल आयोजन- चैम्पियंस लीग के इस सीजन का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। तीन सत्र में दूसरी बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। एटलेटिको गुरुवार को मिलान के लिए रवाना हुई थी। टीम को दो वर्ष पूर्व लिस्बन में हुए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में रियल से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
लिस्बन में हुए मुकाबले में एटलेटिको के लिए डिएगो गोडिन ने गोल दागा था, लेकिन 93वें मिनट (इंजुरी टाइम) में रियल की ओर से सर्गियो रामोस की ओर से दागे गए गोल के कारण मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया था। इसके बाद अतिरिक्त समय में जिनेदिन जिदान की टीम ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की थी।
इस हार के साथ ही एटलेटिको के हाथ से पहला यूरोपियन कप खिताब जीतने का मौका भी निकल गया था।
रियल शुक्रवार को मिलान के लिए रवाना हुआ और इस फाइनल मुकाबले में क्लब को अपनी लगातार पांचवी खिताबी जीत की आशा है। अगर इसमें जिनेदिन जिदान की टीम जीत हासिल करती है, तो यह क्लब का 11वां यूरोपियन खिताब होगा।
इस मुकाबले में एक बार फिर एटलेटिको की मजबूत रक्षापंक्ति के खिलाफ रियल के अनूठे आक्रामक खेल के प्रदर्शन को देखा जाएगा।
टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में एटलेटिको को अपनी बेहद संगठित और समर्पित रक्षापंक्ति का इस्तेमाल करते देखना बेहद रोमांचक होगा। जिसमें फार्म में चल रहे स्ट्राइकर फर्नाडो टोरेस और एंटोनी ग्रिएजमान को रियल के आक्रामक खेल के घेरे को तोड़ते देखा जाएगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और-