A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यू फेई ने जीता हांगकांग ओपन का खिताब, फाइनल में रत्चानोक इंतानोन को दी मात

यू फेई ने जीता हांगकांग ओपन का खिताब, फाइनल में रत्चानोक इंतानोन को दी मात

चीन की चेन यू फेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां हांगकांग ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया है। 

<p>यू फेई ने जीता...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES यू फेई ने जीता हांगकांग ओपन का खिताब, फाइनल में रत्चानोक इंतानोन को दी मात

हांगकांग| चीन की चेन यू फेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां हांगकांग ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया है। महिला एकल वर्ग के एक कड़े फाइनल मुकाबले में यूे फेई ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 21-18, 13-21, 21-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यू फेई को मुकाबले की शुरुआत से ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। पहले गेम में उन्होंने जैसे-तैसे जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे गेम में थाईलैंड की खिलाड़ी को वापसी करने से नहीं रोक पाई।

तीसरा गेम पूरी तरह से यू फेई के नाम रहा। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और 21-12 के बड़े अंतर से आखिरी गेम को अपने नाम करके खिताब जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल एक घंटे और पांच मिनट तक चला।