गोवा के मालिक के साथ बदसलूकी करने पर चेन्नईयिन एफसी के कप्तान एलेनो गिरफ्तार
गोवा के मालिक के साथ बदसलूकी करने पर चेन्नईयिन एफसी के कप्तान एलेनो गिरफ्तार
Bhasha
Published : Dec 21, 2015 09:24 am IST, Updated : Dec 21, 2015 09:24 am IST
ISL विजेता टीम चेन्नईयिन एफसी के कप्तान एलेनो ब्लूमर को एफसी गोवा टीम के सह-मालिक दत्ताराज सलगांवकर के साथ कथित बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
chennaiyan fc
मडगांव: देर रात गोवा पुलिस ने इस वर्ष की ISL विजेता टीम चेन्नईयिन एफसी के कप्तान एलेनो ब्लूमर को एफसी गोवा टीम के सह-मालिक दत्ताराज सलगांवकर के साथ कथित बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
मडगांव के पुलिस इंस्पेक्टर सी एल पाटिल ने बताया सलगांवकर ने औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है। हमने एलेनो को गिरफ्तार कर लिया है।
ISL फाइनल में चेन्नईयिन द्वारा एफसी गोवा को हराये जाने के बाद मैदान पर मनाये जा रहे जश्न के दौरान यह घटना हुई।