A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन मेंदोनका को शतरंज खिताब

भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन मेंदोनका को शतरंज खिताब

युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ल्यूक मेंदोनका ने स्लोवाकिया में स्कालिकी शतरंज महोत्सव का खिताब जीता। मेंदोनका ने नौ दौर के टूर्नामेंट में 7.5 अंक जुटाए। 

Chess title to Indian international master Leon Mendonca- India TV Hindi
Image Source : GETTY Chess title to Indian international master Leon Mendonca

चेन्नई। युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ल्यूक मेंदोनका ने स्लोवाकिया में स्कालिकी शतरंज महोत्सव का खिताब जीता। मेंदोनका ने नौ दौर के टूर्नामेंट में 7.5 अंक जुटाए। 

गोवा के खिलाड़ी मेंदोनका (ईएलओ रेटिंग 2472) पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे और उन्होंने इस दौरान छह जीत दर्ज की। उन्होंने छठे दौर में अपने से बेहतर रेटिंग वाले इटली के पियर बोसो (ईएलओ रेटिंग, 2600) को भी हराया। 

भारतीय खिलाड़ी ने पोलैंड के मारेक नियाजेक, चेक गणराज्य के एलेक्सांद्र स्लालस्की, पोलैंड के मार्सिन मोलेंदा, फ्रांस के थॉमस डियोनिसी और इंग्लैंड के हैरी ग्रीव को भी हराया। मेंदोनका ने तीन बाजियां ड्रॉ खेली।