1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चिली को मिली प्रशंसकों के दुर्व्यवहार की सजा

चिली को मिली प्रशंसकों के दुर्व्यवहार की सजा

लैटिन अमेरिका के 6 फुटबाल संघों को प्रशंसकों की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के लिए दंडित किया गया है। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने इसकी जानकारी दी।

chili punished for bad behaviour of fan in the stadium- India TV Hindi
chili punished for bad behaviour of fan in the stadium

रियो डी जनेरियो: लैटिन अमेरिका के 6 फुटबाल संघों को प्रशंसकों की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के लिए दंडित किया गया है। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चिली को अधिक दंडित किया गया है। टीम पर पिछले सप्ताह विश्व कप क्वालीफायर में उरुग्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में समर्थकों की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार के लिए दो मैच स्टेडियम का प्रतिबंध लगा है।

इस मुकाबले में चिली ने उरुग्वे को 3-1 से मात दी थी। 2018 विश्व कप क्वालीफायर में ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब चिली पर स्टेडियम प्रतिबंध लगा है।

फीफा ने अपने एक बयान में कहा, "यह फैसला टीम के प्रशंसकों की ओर से किए गए गलत व्यवहार और इसी प्रकार के पिछले दो मामलों को देखने बाद लिया गया है।" इस सजा के साथ ही चिली पर 30,000 स्विस फ्रांक्स (29,000 डॉलर) का जुर्माना लगा है।

अगले साल मार्च में वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चिली को एस्तादियो नेक्शनल स्टेडियम से अलग किसी अन्य स्टेडियम का चयन करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कोपा अमेरिका के मौजूदा विजेता टीम को पराग्वे और इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए अन्य स्थलों के विकल्प तलाशने होंगे।

चिली के अलावा होंडुरास को भी उसके ओलिम्पिको स्टेडियम पर कोई भी मुकाबला खेलने से प्रतिबंधित किया गया है। होंडुरास पर 40,000 स्विस फ्रांक्स (38,000 डॉलर) का जुर्माना लगा है।

अर्जेटीना को भी जुर्माने के तौर पर 29,000 डॉलर, कोलंबिया और पनामा को 24,000 डॉलर और मेक्सिको तथा वेनेजुएला को 19,500 डॉलर के भुगतान का आदेश दिया गया है।