1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घने कोहरे की वजह से डंपर से टकराई महिला खिलाड़ियों की जीप, 1 खिलाड़ी की मौत, 8 ज़ख्मी

घने कोहरे की वजह से डंपर से टकराई महिला खिलाड़ियों की जीप, 1 खिलाड़ी की मौत, 8 ज़ख्मी

नेशनल हाईवे 9 पर फतेहाबाद जिले के गांव खारा खेड़ी स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के सामने शनिवार को महिला कबड्डी खिलाड़ियों की जीप घने कोहरे की वजह से डंपर से टकरा गई। इस हादसे में हादसे में जीप के ड्राइवर विजय सिंह मौत हो गई।

jeep accident- India TV Hindi
jeep accident

फतेहाबाद: नेशनल हाईवे 9 पर फतेहाबाद जिले के गांव खारा खेड़ी स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के सामने शनिवार को महिला कबड्डी खिलाड़ियों की जीप घने कोहरे की वजह से डंपर से टकरा गई। इस हादसे में हादसे में जीप के ड्राइवर विजय सिंह मौत हो गई।

accident

इसके अलावा एक लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक प्लेयर की पहचान सिरसा के गांव मोड़ी की 17 साल कमलदीप के रूप में हुई है। जबकि 8 खिलाड़ी जख्मी हैं। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

हादसे के वक्त गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 15 लोग सवार थे। सभी सिरसा से पानीपत जा रहे थे।