राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी): फाइनल में पहुंचे विकास कृष्ण
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 75 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को नार्दन आयरलैंड के स्टीवन डोनेले को सेमीफाइनल में 5-0 से मात दी।
