मैड्रिड: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से दागे गए 4 गोलों की बदौलत पुर्तगाल फुटबॉल टीम ने यहां 2018 वर्ल्ड कप के लिए यूरोपियन फुटबॉल क्वॉलिफायर के दूसरे दौर में हुए मुकाबले में ऐंडोरा को 6-0 से मात दे दी। रोनाल्डो ने मुकाबले की शुरुआत के पहले 3 मिनट में ही अपनी नेशनल टीम के लिए 2 गोल दागे।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुकाबले के पहले हाफ में रोनाल्डो के दूसरे और चौथे मिनट में दागे गए 2 गोल और जोआओ केन्सेलो की ओर से 44वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत पुर्तगाल ने ऐंडोरा पर 3-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल ने मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और 3 और गोल दागे।
दूसरे हाफ में टीम की ओर से ये गोल रोनाल्डो (47वें, 68वें मिनट) और एड्रिएन सिल्वा (86वें मिनट) ने दागे। रोनाल्डो के बेहतरीन रूप से किए गए 4 गोल की बदौलत पुर्तगाल ने एंडोरा को 6-0 से मात दी। दूसरे हाफ में ऐंडोरा की टीम सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी क्योंकि उसके 2 खिलाड़ियों को डिसमिस कर दिया गया था।