1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो ने जीता 'सेरी-ए' प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड

रोनाल्डो ने जीता 'सेरी-ए' प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड

पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने 31 मैचों में 21 गोल दागे हैं और वह टॉप स्कोररों की सूची में चौथे नंबर पर रहे हैं।

Cristiano Ronaldo wins 'Serie-A' Player of the Year Award- India TV Hindi
Image Source : AP Cristiano Ronaldo wins 'Serie-A' Player of the Year Award

मिलान| जुवेंतस फुटबाल क्लब और पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सेरी-ए प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात यहां हुए एक पुरस्कार समारोह में रोनाल्डो को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। रोनाल्डो ने जुवेंतस में अपने पदार्पण सीजन में 26 गोल दागे थे।

पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने 31 मैचों में 21 गोल दागे हैं और वह टॉप स्कोररों की सूची में चौथे नंबर पर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 11 मैचों में छह गोल किए हैं।

साम्पडोरिया के स्ट्राइकर फेबियो क्वागलियारेला को गोल्डन बूट अवार्ड से नवाजा गया। रोनाल्डो इस बार बैलॉन डीओर पुरस्कार जीतने से वंचित रहे और उन्हें तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।

मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार बैलॉन डीओर पुरस्कार जीता है। मेसी का 2015 के बाद से यह पहला बैलॉन डीओर पुरस्कार है। उन्होंने 2018-19 में अपने क्लब बार्सिलोना और अपनी राष्ट्रीय टीम अजेर्टीना के लिए अब तक 56 गोल दागे हैं।